बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच का सप्तम प्रांतीय अधिवेशन "युवा संगम २००९" दिनांक ८-९ अगस्त को नवगछिया शाखा के आतिथ्य में मारवाड़ी विवाह भवन, नवगछिया में काफी धूम-धाम से संपन्न हुआ. इस दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन में प्रान्त की ३५ शाखाओ के ३०० प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

इस अधिवेशन में कई विशिष्ट हस्तियों का आगमन हुआ. यथा- श्री जीतेन्द्र गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष. श्री प्रमोद सर्राफ, संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष. श्री अश्विनी चौबे, मंत्री, बिहार सरकार. सैयद शाहनवाज हुसैन, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री. श्री गोपाल प्रसाद अग्रवाल, विधायक. श्री गोविन्द मेवाड़, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉ. संजय अग्रवाल, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री. श्री संदीप जालान, राष्ट्रीय संयोजक- समाज सुधार. श्री प्रमोद जैन (गोहाटी), चेयरमैन, संविधान संशोधन समिति. श्री जगदीश चन्द्र मिश्र "पप्पू", निवर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष. श्री आलोक भरतिया, पूर्व राष्ट्रीय संयोजक. श्री कमल नोपानी, प्रांतीय अध्यक्ष, बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन. श्रीमति विमला देवी तुलस्यान, महापौर- मुजफ्फरपुर. श्रीमति सुनीता अग्रवाल, चेयरमैन, सुपौल नगर पालिका. डॉ. वीणा यादव, महापौर- भागलपुर आदि. अधिवेशन की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमति सरिता बजाज ने की. अधिवेशन के स्वागताध्यक्ष रवि प्रकाश सर्राफ़ तथा स्वागत समिति के सुभाष चंद वर्मा, रमेश चौधरी, रमेश शर्मा आदि सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया.
प्रथम दिन प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक प्रातः काल में संपन्न हुई जिसमे प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमति सरिता बजाज ने सभी प्रांतीय पदाधिकारियों को उनके सफल कार्यकाल की बधाई दी तथा पिछले तीन वर्षों में दिए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया.
प्रांतीय सभा में वक्ताओ ने बिहार में युवा मंच की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त किया. प्रांतीय महामंत्री अनिल वर्मा ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत कर प्रान्त की सुदृढ़ होती स्थिति का आकलन सभा के समक्ष प्रस्तुत किया. प्रांतीय कोषाध्यक्ष- राजीव सरावगी ने प्रान्त की अंकेक्षित रिपोर्ट प्रस्तुत की. चुनाव अधिकारी ने सदन को बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष पद हेतु श्री अनिल कुमार वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए है.
इसके उपरांत अधिवेशन का उदघाटन करते हुए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री श्री अश्विनी चौबे ने कहा कि राष्ट्र के नवनिर्माण में युवाओ की अहम् भूमिका है.

गौतम बुद्ध , चाणक्य, चन्द्रगुप्त, आर्यभट्ट के इस बिहार में युवाओ को तमसो माँ ज्योतिर्गमय के मंत्र का स्मरण करते हुए आगे बढ़ना होगा. युवा शक्ति आगे बढेगी तभी रचनात्मक समाज का निर्माण होगा. अपना देश - अपनी माटी की भावना के साथ युवा यह संकल्प विवेकानंद के शब्दों में ले कि उठो, जागो और राष्ट्र के निर्माण में लग जाओ तभी भारत एक बार फिर विश्व गुरु बनेगा.
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जीतेंद्र गुप्ता ने कहा कि १० अक्टूबर १९७७ को गोहाटी में युवा मंच की स्थापना के बाद हम २५व रजत जयंती वर्ष मना रहे है. रजत जयंती वर्ष पर उड़ीसा की तरह मंच अधिक से अधिक विकलांगो को चलाने का संकल्प ले. बिहार विकलांग मुक्त हो, मंच इसके लिए संकल्पित है.
संस्थापक राष्ट्रिय अध्यक्ष श्री प्रमोद सर्राफ जी ने सपने आँखों से नहीं, कार्य करके पूरा करने के लिए देखने की बात की.

सांस्कृतिक संध्या में प्रान्त की विभिन्न शाखाओ के कलाकारों ने मनमोहक नृत्य, सुरीले गीतों से ऐसा समां बाँधा कि लोग देर रात १ बजे तक अपने स्थान से नहीं हिल सके. पटना सिटी मिड टाऊन (महिला शाखा) द्वारा गणगौर पर आधारित नाटिका को बहुत तारीफ़ मिली.
इस प्रांतीय अधिवेशन में पत्रकारिता के क्षेत्र में श्री विजय राज छाजेड (प्रतापगंज) , साहित्य प्रकाशन के क्षेत्र में श्री रामौतार मोदी (मुजफ्फरपुर) को अधिवेशन के विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया.
भागलपुर के सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सैय्यद शाहनवाज हुसैन ने बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के सप्तम प्रांतीय अधिवेशन "युवा संगम" के दूसरे दिन ९ अगस्त २००९ को समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में कहा कि सच्चे मन एवं नि:स्वार्थ रूप से असहायों की सेवा कर मारवाड़ी युवा मंच ने साबित कर दिया है कि मानव सेवा भावना में यह क्रांतिकारी संगठन है। उन्होंने कहा कि मैं पूरी दुनिया घूम आया हूं। छह विभागों का मंत्री रहा हूं लेकिन युवा मंच जैसा संगठित एवं निर्बलों की सेवा करने वाला ऐसा संगठन नहीं देखा। कहा कि मंच का विकलांग विहीन समाज कार्यक्रम एवं एम्बुलेंस सेवा अद्वितीय है। विभिन्न जिलों से आए युवा मंच के सदस्यों को अपने संसदीय क्षेत्र की विशेषता बताते हुए कहा कि यह कर्ण की धरती है, यहां के लोगों में दानशीलता कूट-कूट कर भरी होती है सो, आपके पुनीत कार्य में भागलपुर के लोग भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। सांसद ने नालंदा विश्र्वविद्यालय की भी चर्चा की एवं बिहपुर प्रखंड की ऐतिहासिक महत्ता का भी बखान किया। सांसद ने मारवाड़ी युवा मंच को कम्प्यूटर साक्षरता मिशन चलाने एवं कुपोषण पर भी कार्य करने एवं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भागलपुर में भी मंच के राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम कराने की अपील की। इससे पूर्व मंच पर नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा को प्रांतीय अध्यक्ष बनाये जाने की विधिवत घोषणा की गयी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता द्वारा नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष अनिल वर्मा का शपथ ग्रहण करवाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मंच के पदाधिकारियों ने सांसद एवं अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं रजत जयंती वर्ष पर प्रकाशित स्मारिका "धरोहर" का विमोचन भी सांसद द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में ठाकुरगंज के विधायक गोपाल अग्रवाल ने मंच को एक एम्बुलेंश देने की घोषणा की। भागलपुर की महापौर डॉ. वीणा यादव ने मंच द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाये जा रहे कार्यों की सराहना की.
राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए सभी लोगो से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति एक विकलांग को अपना भाई या बहन बनाये जिसके लिए मंच द्वारा १७५० रूपये का एक राखी कूपन निकाला गया है. इस योजना से प्राप्त राशि से एक विकलांग को सबल बनाया जायेगा. इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री गोविन्द मेवाड़, राष्ट्रीय संयोजक श्री संदीप जालान, निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती सरिता बजाज, निवर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जगदीश चन्द्र मिश्र "पप्पू" भी उपस्थित थे.
राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने सत्र २००८-०९ के लिए पटना सिटी शाखा को सर्वश्रेष्ठ शाखा, नवगछिया को सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण शाखा, संजीव वर्मा (पटना सिटी) को सर्वश्रेष्ठ शाखाध्यक्ष, कन्हैया मावंडिया (नवगछिया) को सर्वश्रेष्ठ शाखा सचिव का पुरस्कार प्रदान किया.
इससे पूर्व सुबह में बिहार के कोने कोने से आई शाखाओ द्वारा एक विशाल जनजागरण एवं सदभावना रैली निकाली गयी जिसमे नवगछिया, पटना सिटी, पटना सिटी मिड टाऊन, मुजफ्फरपुर, बखरी बाजार, खगडिया मिड टाऊन, पाटलिपुत्र, सुल्तानगंज, बाराचकिया, बेतिया, सहरसा, सुपौल, राघोपुर, कहलगांव, बिथान, जयनगर, झंझारपुर, मधेपुर सहित प्रान्त की अनेको शाखाओ के सदस्यों ने आकर्षक वेश-भूषा और झांकियों के साथ भाग लिया. इस रैली में दहेज़ प्रथा, पोलियो उन्मूलन, बाल-श्रम जैसे विषयों पर झांकी निकाली गयी.
रैली में उपस्थित निवर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जगदीश चन्द्र मिश्र "पप्पू", निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती सरिता बजाज, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री डॉ. संजय अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री गोविन्द मेवाड़, नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष श्री अनिल वर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जीतेंद्र गुप्ता